Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रों के लिए अनुसंधान कार्यक्रम आरंभ

Jamshedpur (Anand Mishra) : अनुसंधान के क्षेत्र में युवाओं का रुझान कम होता जा रहा है. युवा पीढ़ी आय पर ज्यादा ध्यान दे रही है. युवाओं में अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़े तथा वे इसी क्षेत्र में आगे बढ़ें उद्देश्य जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्सल टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल की विज्ञान शिक्षिका डॉ अंजू कुमारी ने सीएसआईआर-एनएमएल के सहयोग से अपने छात्र-छात्राओं के लिए माइक्रो प्रोजेक्ट पर काम करने की व्यवस्था की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-munshi-premchand-was-baba-adam-of-urdu-fiction-dr-afsar-kazmi/">जमशेदपुर

: मुंशी प्रेमचंद थे उर्दू अफसानों के बाबा आदम : डॉ अफसर काजमी
गर्मी की छुट्टियां चल रही है और विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इन्तजार कर रहे हैं. खाली समय का सदुपयोग करते हुए उन्हें अनुसंधान करने की जिज्ञासा से जोड़ा एवं माइक्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम सप्ताह तक चलेगा. शिक्षिका डॉ अंजू कुमारी ने आशा जतायी कि माइक्रो प्रोजेक्ट करके विद्यार्थी भविष्य में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही