Search

 
 
 

जमशेदपुर : कार्निवल में अभिजीत की शानदार प्रस्तुति पर झूमे शहरवासी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : कार्निवल के आखरी दिन रविवार को बॉलीवुड सिंगर अभिजीत ने अपनी शानदार प्रस्तुति से शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के शुरुआत में तकनीकी रुकावट के बाद अभिजीत ने ऐसा समा बांधा की लोग उनके गाने गानों पर थिरकते नजर आए. अभिजीत ने चांद तारे तोड़ लाऊं, वो लड़की जो सबसे अलग है, मुसाफिर हूं यारों, तौबा तुम्हारे ये इशारे जैसे सुपरहिट गानों को प्रस्तुति दी. इस बीच अभिजीत ने अपनी पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए लोगों को हंसाया. अभिजीत के बेटे जय भट्टाचार्य ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी. दोनो ने मिलकर दिवंगत गायक केके को भी अपने गाने से श्रद्धांजलि दी. कार्निवाल में हजारों की संख्या में मौजूद होकर लोगों ने इसका आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-homeopathy-medical-camp-organized-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में मुफ्त होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तीन दिनों तक चले इस कार्निवाल के पहले दिन प्रसिद्ध रॉक बैंड इंडियन ओसियन का परफॉर्मेंस रहा, जिसने अपने परफॉर्मेंस से शहरवासियों को झूमाया. उन्होंने फिल्मों के साथ ही एलबम में गाए गीतों से संगीत प्रेमियों को झूमने पर विवश कर दिया. इसके साथ थी कार्निवाल में सेना के हथियार और उपकरण भी आकर्षण के केन्द्र बने. इसके साथ ही कोल्ड पायरो शो का भी आयोजन हुआ. कार्निवाल के दूसरे दिन सारेगामा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न टीमों ने अपना प्रदर्शन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही