Search

 
 
 

जमशेदपुर : बस्तीवासियों ने की बरसात से पहले नाले की सफाई कराने की मांग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बर्मामाइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती में 29 जुलाई को हुई जोरदार बारिश के कारण नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया था. जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ. वहीं नाले का पानी पावर हाउस में भी घुस गया था जिसके कारण शार्ट सर्किट हुई और 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस संबंध में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लोगों से बात की. बस्तीवासियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कैप्टन धनंजय मिश्रा को नाले में जमे मिट्टी के संबंध में बताया था. नाले की सफाई कराने को कहा गया था. टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा नाले की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-workers-union-demands-minimum-wages-from-dc/">नोवामुंडी

: कामगार यूनियन ने डीसी से न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग की

पहली बारिश में ही घरों में घुसा पानी

बस्तीवासियों ने कहा कि कैप्टन मिश्रा को बताया था कि ईस्ट प्लांट बस्ती के निकट स्थित टाटा स्टील ट्रांसपोर्ट नगर के बारिश का पूरा पानी नाले द्वारा लोगों के घरों में घुस जाता है. ट्रांसपोर्ट नगर के पानी की निकासी के लिए नाला बनाने को कहा गया था. पहली बारिश का पूरा पानी घरों में घुस गया. कुलवंत सिंह बंटी ने धनंजय मिश्रा को फोन कर बस्तीवासियों की समस्या से अवगत कराया एवं समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा. बंटी ने कहा कि बरसात से पहले नाले की सफाई कराएं ताकि बारिश का पानी लोगों के घरों में ना घुसे. कैप्टन धनंजय मिश्रा ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही. इस दौरान सुरेंद्र मिश्रा, अमरीक सिंह मिक्के, सौरभ श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही