Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : निर्मल नगर वासियों ने रास्ता दिलाने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर वासियों ने बुधवार को आने जाने के लिए रास्ता दिलाने की मांग को लेकर उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में निर्मल नगर निवासी यशोदा बाई ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से उक्त बस्ती में हम लोग रहते आ रहे हैं. एक बिल्डर द्वारा हम लोगों के आने जाने की को बंद किया जा रहा है. बस्ती में आने जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है. अगर यह रास्ता बंद हो जाएगी तो हमलोगों का बस्ती आने जाने में बहुत कठिनाई होगी. हम लोग मेहनत मजदूरी करने वाले लोग हैं. इसलिए ज्ञापन के माध्यम से हम लोगों ने उपायुक्त से रास्ता दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-awareness-program-for-youth-organized/">जमशेदपुर

: युवा का स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

बिल्डर पहले भी रास्ता बंद करने का कर चुका है प्रयास

इससे पहले भी बिल्डर द्वारा रास्ता को बंद करने का प्रयास किया गया था. तब जिला प्रशासन की मध्यस्ता से बिल्डर द्वारा रास्ता दिए जाने की बात कही गई थी. लेकिन फिर से बिल्डर द्वारा रास्ते पर मिट्टी गिरा कर रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रास्ता बंद होने से पांच बस्ती के लोग प्रभावित होंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से गीता देवी, शकुंतला देवी, सुमन कुमार, मनीष महतो सहित कई बस्तीवासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही