Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम का बस्तीवासियों ने किया विरोध

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास बनी बस्ती को हटाने पहुंची टाटा स्टील की एसआरटी को बस्तीवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा. टाटा स्टील की टीम मंगलवार को बुल्डोजर लेकर पहुंची जिसके विरोध में बस्ती के सैकड़ों लोग उतर आये. हालांकि इस दौरान बस्ती में मौजूद घरों को ना तोड़कर कंपनी की दीवार के लिए घर से आस-पास से स्लैप को हटाया गया. वहीं बस्ती के लोगों को अल्टीमेटम दिया गया है. इधर, बस्ती के लोगों की मांग है कि कंपनी द्वारा घर को तोड़ने से पहले सीएसआर के तहत उन्हे कहीं और बसाया जाए ताकि उन्हे दर-दर ना भटकना पड़े. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-leaving-amarnath-behind-and-not-arresting-ganesh-singh-may-cost-the-police-heavily/">जमशेदपुर

: अमरनाथ को पकड़ कर छोड़ना और गणेश सिंह को गिरफ्तार नहीं करना पुलिस को पड़ सकता है भारी

80 साल पहले से कर रहे वास

बस्ती के लोगों का कहना है कि वे लोग लगभग 80 साल से उक्त स्थान पर रह रहे है. वहीं हर साल चूना शाह मजार में उर्स में हिस्सा भी लेते है बावजूद इसके उनके घर को उजाड़ा जा रहा है, बस्ती में लगभग सौ घर है जिसे कंपनी तोड़ना चाहती है. इसको लेकर उपायुक्त से भी मांग की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही