Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहरवासियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को किया याद, पूष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर के विभिन्न संगठन व संस्थाओं ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जंयती के अवसर पर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनेके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. इस क्रम में सोमवार को मिलानी हॉल में नेता जी की जंयती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सबसे पहले अतिथियों ने नेताजी के चित्र पर पूष्प अर्पित कर उन्हें श्रर्द्धांजलि देकर कर उन्हें नमन किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-netaji-subhash-chandra-boses-127th-birth-anniversary-celebrated-with-fervor/">किरीबुरू

: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
[caption id="attachment_534691" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JSR-neta-ji-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.[/caption]

कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

[caption id="attachment_534692" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JSR-neta-ji-4-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार.[/caption] त्तपश्चात अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर मुख्य अतिथि श्रीलेदर्स के निर्देशक शेखर डे ने कहा कि नेता जी का मानना था कि देश के सभी नागरिक को समान अधिकार देना चाहिए. कोई जाति विभेद नहीं होना चाहिए साथ ही धर्म व्यक्ति का निजी मामला है उसकी रक्षा करने की जिम्मेवारी सरकार एवं शासन की होनी चाहिए. शेखर डे ने कहा कि नेता जी की सोच राष्ट्र को हर तरीके से समृद्ध एवं शक्तिशाली बनाने की थी ताकि कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकें. अभी जितना नेता जी को जान पाए है उससे कहीं अधिक उनके बारे में जानने की जरुरत है. नेता जी के बताए गए रास्तों पर चल कर ही हम राष्ट्र को समृद्ध और शक्तिशाली बना सकते है. इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gate-of-akashwani-colony-became-garbage-gate-people-upset/">आदित्यपुर

: आकाशवाणी कॉलोनी का गेट बना कचरा द्वार, लोग परेशान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही