Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो देशबंधु लाईन नाला की सफाई नहीं होने पर बिफरे बस्तीवासी, ईओ को दिया अल्टीमेटम

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय की पहल पर उलीडीह देशबंधु लाइन में जल जमाव की समस्या के समाधान को लेकर मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी ने स्थानीय निवासियों के साथ बुधवार को बैठक की. स्थानीय लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी को बताया कि देशबंधु लाइन के बीच सड़क पर नाला का निर्माण में भारी अनियमित्ता बरती गई है. जिसके कारण नाला की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती है और हमेशा नाला जाम रहता है. बारिश के तुरंत बाद वहां का पुरा मोहल्ला जलमग्न हो जाता है और बरसात का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है. ऐसी नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसकी व्याख्या करना भी असंभव है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beginning-of-new-session-in-bmp-adarsh-high-school-with-poojan-havan/">जमशेदपुर

: पूजन-हवन के साथ बीएमपी आदर्श उच्च विद्यालय में नये सत्र की शुरुआत

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक पदाधिकारी से कहा कि अगर उपरोक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बस्तीवासी आंदोलन को विवश होंगे. कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आंदोलन की नौबत नहीं आएगी. जल्द इस समस्या का समाधआन किया जाएगा. उन्होंने मौके पर नगर प्रबंधकों को नाला की सफाई का निर्देश दिया. प्रतिनिधिमंडल में गणेश शर्मा, राहुल प्रसाद, माना महापात्रा, प्रदीप महापात्रा, पार्थो दे, रीता साव, मामोनी पाणिग्रही, बसंत, बढोदत्ति  एवं अन्य बस्तीवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prime-ministers-residence-allotted-to-696-beneficiaries-through-lottery/">जमशेदपुर

: 696 लाभुकों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही