Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : घर-घर योग, यज्ञ, आयुर्वेद और भारतीय शिक्षा संस्कार पहुंचाने का लिया संकल्प

  • पतंजलि जिला योग समिति की कदमा में हुई विशेष बैठक
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पतंजलि जिला योग समिति की विशेष बैठक भारत स्वाभिमान न्यास, झारखंड राज्य के प्रभारी, राम जीवन पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को कदमा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई. इसमें पतंजलि कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर योग, यज्ञ आयुर्वेद और भारतीय शिक्षा संस्कार पहुंचाने का संकल्प लिया गया. बैठक में मुख्य वक्ता राम जीवन पांडेय ने कहा कि पतंजलि योग शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क योग कक्षा समाज सेवा, राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट माध्यम है. इस सेवा को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाना है. पूर्वी सिंहभूम जिले में पतंजलि योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर 45 नि:शुल्क योग कक्षाएं चलाई जाती हैं. इसमें बढ़ोतरी करके एक वर्ष के भीतर 100 से ज्यादा किया जाना है. इसके लिए योग कक्षाओं में नवाचार का प्रयोग और विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-acknowledgment-receipt-is-not-being-given-to-the-beneficiaries-complaint-will-be-made-to-the-deputy-commissioner-sunil-gupta/">Jamshedpur

: लाभुकों को नहीं दी जा रही पावती रसीद, उपायुक्त से की जाएगी शिकायत – सुनील गुप्ता

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार, भारतीय शिक्षा समिति के जिला प्रभारी अर्जुन शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा, महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, लीगल सेल प्रभारी सतीश सिंह, सह प्रभारी गुलाब सिंह, वरिष्ठ योग शिक्षक शालिग्राम मिस्त्री, उमापति लाल दास, शिव प्रसाद सिंह, शशि शेखर प्रसाद सिंह, महिला वरिष्ठ योग शिक्षिका आरती सिन्हा, बबीता देवी, विभा देवी, युवा योग प्रशिक्षक मोहित कुमार, देव शंकर, राकेश कुमार, विपिन कुमार, अशोक शर्मा, अरुण शारदा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही