Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सैनिकों का सम्मान और रोजगार है संगठन की प्राथमिकता : विनय कुमार यादव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेडपुर का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका नियोजन है जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके. हम सबको मिलकर एक सशक्त सैनिक संगठन बनाना है, ताकि सैन्य हितों की रक्षा के साथ साथ उनको स्तरीय रोजगार मिल सके. यह बात एग्रिको में आयोजित सैन्य सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कही. कार्यक्रम का आरम्भ भारतमाता के स्मरण और शहीदों एवं शहीद परिवार को नमन के साथ हुआ. संगठन गीत उमेश शर्मा ने प्रस्तुत किया।इसके बाद परिचय सत्र शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ. परिचय सत्र के बाद गत माह का कार्यक्रम समीक्षा और आय व्यय का विवरण दीपक शर्मा ने प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-no-entry-on-kanderbera-dobo-road-from-5th-to-9th-february/">चांडिल

: कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर पांच से नौ फरवरी तक लगी नो इंट्री
कार्यक्रम की योजना और नीति पर ज़िला राजीव कुमार सिंह और संगाठन के वरीय सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बैठक में रखा। मंजुला ने मातृशक्ति को पूर्व सैनिकों की सुविधा के बारे में जानकारी देने का प्रस्ताव रखा. धनन्यवाद ज्ञापन हवलदार मनोज कुमार सिंह ने किया. ईसीएचएस की मेडिकल व्यवस्था और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चाईबासा के क्रिया-कलाप और गतिविधियों पर में विचार-विमर्श किया गया. भारत माता की जय और पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिंदाबाद के उदघोष के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ. कार्यक्रम में 35 पूर्व सैनिक शामिल हुए. इनमें सत्येंद्र सिंह, विश्वजीत, सत्यप्रकाश, संजीव कुमार सिंह, पवन कुमार, बीबी सिंह, दीपक शर्मा, वरुण कुमार, विनय यादव, जितेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, अमरेन्द्र शर्मा, विजय कुमार, विश्वजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, वाई के मिश्रा, निरंजन, विनेश प्रसाद, राजीव, निर्मल, अनुपम, उमेश शर्मा, शैलेन्द्र, संजय, कुंदन, प्रवीण, अमोद, गौतम लाल, एसके सिंह, हरे राम कामत, वाईके मिश्रा, सीपीओ विवि ठाकुर एवं अन्य पूर्व सैनिक शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही