Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कर्मचारी पुत्रों की बहाली हमारी प्राथमिकता- राकेश्वर पांडे

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा के मामले में कारखाने के अंदर या बाहर हम कोई समझौता नहीं करेंगे. मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएशन वाले कर्मचारी पुत्रों की बहाली हमारी प्रथामिकता है. जिन कर्मचारियों ने अवकाश ग्रहण कर लिया है, नई बहाली में उनके बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस संबंध में प्रबंधन से बात कर जिन डिपार्टमेंट में मैन पावर की कमी है, वहां इनकी बहाली करके समस्या को दूर किया जाएगा. कोविड काल में कंपनी द्वारा बंद की गई स्कूल बस की सुविधा को फिर से शुरू कराने के लिए वार्ता की जाएगी. स्पोर्ट्स के बारे में ज्वाइंट कमिटी बनाकर उस पर विचार विमर्श किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-death-of-retired-teacher-sangh-expressed-grief/">चांडिल

: सेवानिवृत शिक्षक का निधन, संघ ने जताया शोक

टिनप्लेट अस्पताल व कैंटीन की सुविधाओं में बढ़ोतरी का होगा प्रयास

टिनप्लेट अस्पताल एवं कैंटीन की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी की काम के दौरान मृत्यु होने पर प्रत्येक कर्मचारी का एक दिन की छुट्टी का पैसा काट कर उस कर्मचारी के परिवार को दिए जाने के प्रस्ताव पर प्रबंधन से बात कर इसे अविलंब लागू करवाया जाएगा. कर्मचारियों के लिए लीव बैंक की व्यवस्था की जाएगी. कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण प्रोग्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू,जगजीत सिंह, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह संग्राम, किशोर दास, कलाम नबी खान, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, काशीनाथ राय, रणजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, बलदेव सिंह, इरावती लकड़ा, अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्रा,फतेहचंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा, एम शेखर राव, गजराज सिंह, विनय कुमार साहू,कुंदन कुमार सिंह,नवल किशोर सिंह,नवजोत सिंह सोहल,अनिल कुमार, सूर्य भूषण शर्मा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही