Search

 
 
 

जमशेदपुरः संथाली ओल चिकी परीक्षा का रिजल्ट निकला

 

Jadugora : आसेका झारखंड से संचालित बोर्ड ऑफ संथाली एजुकेशन ने ओलचिकी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में राज्य के विभिन्न जिलों के 15 केंद्रों पर 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. आसेका के महासचिव शंकर सोरेन ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा कि प्रथम श्रेणी में 97 प्रतिशत व द्वितीय श्रेणी में 3 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं. छात्राओं का रिजल्य सराहनीय रहा.

 उन्होंने बताया कि असेका साल में दो बार जून व दिसंबर में परीक्षा का आयोजन करती है. इसमें लोअर, ( पांचवीं तक) हायर (आठवीं तक मैट्रिक व प्लास शामिल है. प्राप्तांक के आधार चारों संकायकों का परिणाम घोषित किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही