Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर का जल्द हो रीटेंडर- मंगल कालिंदी

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्यकाल में गोविंदपुर अन्ना चौक से एनएच 33 चांदनी चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड कोरिडोर के निर्माण के लिए रीटेंडर का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि इसके लिए संवेदक के तौर पर एस.पी सिंगला को बहाल किया गया था. संवेदक द्वारा समय पर कार्य नहीं करने के कारण उसे टर्मिनेट कर दिया. तब से मामला लटका पड़ा है. उपरोक्त कार्य का अभी तक रीटेंडर भी नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि उक्त एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराना अति आवश्यक है. इस कॉरिडोर के बनने से क्षेत्र की हजारों जनता के साथ-साथ जमशेदपुर की ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pragya-kendra-opened-in-graduate-college-kus-registrar-inaugurated/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में खुला प्रज्ञा केंद्र, केयू के कुलसचिव ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही