Jamshedpur (Ratan Singh) : जुगसलाई गुरुद्वारा गौरीशंकर रोड के कार्यवाहक प्रधान सुरेंद्र सिंह के पिता और वायुसेना के रिटायर्ड अफसर बलवंत सिंह का सोमवार को दाह संस्कार पार्वती घाट में हुआ. इसके पहले 11 बजे जुगसलाई स्थित गौरीशंकर रोड स्थित निवास से उनकी शव यात्रा निकली जो गुरुद्वारा में थोड़ी देर के लिए रुकी. यहां सभी प्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा गुरु महाराज के समक्ष अरदास के बाद पार्थिव शरीर को पार्वती घाट ले जाया गया. घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-joy-of-ram-lallas-arrival-seen-in-america-too/">जमशेदपुर
: अमेरिका में भी दिखी रामलला के आगमन की खुशी
: अमेरिका में भी दिखी रामलला के आगमन की खुशी