Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ मांझी अनाथ बच्चों के बीच जला रहे शिक्षा की ज्योति

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कहते हैं शिक्षा प्रदान करने से बड़ा कोई सेवा व धर्म नही होता. दुनिया में इसका जीता जागता उदाहरण मानगो एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुकाईनाली निवासी डॉ टीबू राम मांझी हैं. डॉक्टर मांझी एक सरकारी स्कूल के शिक्षक थे. सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया. अपने पेंशन के सारे पैसे अनाथ बच्चों को पढ़ाने व सामाजिक कार्यों में लगाते रहे. आज 85 वर्ष के उम्र में भी उनकी तरफ से यह सिलसिला जारी है. इस उम्र में भी वे अनेक अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं. आज शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शिक्षक डॉ टीबू राम मांझी को बुके, शॉल तथा उपहार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-hemant-sarkar-should-resign-on-moral-grounds-ganesh-mahali/">सरायकेला

: नैतिकता के आधार पर हेमंत सरकार को दे देना चाहिये इस्तीफा- गणेश महाली
इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जिस तरह एक पक्की नींव ही ठोस और मजबूत भवन का निर्माण करती है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थी रूपी नींव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य में सफलता रूपी भवन खड़ा करने में सहायता करता है. डॉक्टर मांझी जैसे शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाते है. जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताते है. कहा जाता है कि एक बच्चे के जीवन में उसकी मां पहली गुरू होती है. जो हमें इस संसार से अवगत कराती हैं. वहीं दूसरे स्थान शिक्षक का होता है, जो हमें सांसारिक बोध कराते हैं. मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा,गुणधर गोप,तपन महतो, कालु गिरी,रूबीन मार्डी व अनेकों युवा साथीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही