Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेवानिवृत्त शिक्षक 17 अगस्त को किए जाएंगे सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर 1 और 2 की बैठक रविवार को हरिजन मध्य विद्यालय भालूबासा में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह 17 अगस्त को राजस्थान विद्या मंदिर विद्यालय, साकची में किया जाएगा. विगत दो वर्षों से अवकाश प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह कोविड के कारण नहीं हो पाया था. बैठक में यह चर्चा की गई कि विद्यालय अवधि में बीएलओ को कार्य करने के लिए क्षेत्र भ्रमण की अनुमति देने की विभाग से मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें : नक्सलियों">https://lagatar.in/three-arrested-for-collecting-levy-in-the-name-of-naxalites/">नक्सलियों

के नाम पर लेवी वसूलने आए तीन गिरफ्तार
बीआरसीसी द्वारा बच्चों का मास्टर डाटा तैयार किया जाए. इससे शिक्षकों को बीआरसी, यूआरसी की भाग-दौड़ से निजात मिल सके. बैठक में पीथो सोरेन, शिवाजी सिंह, बलराम प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, टिप्रु तियु, अरुण कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, चंद्रभाल झा, अजय कुमार, राजीव कुमार, शाहिद इकबाल, सत्यनारायण राव, धनाई मांझी, उत्तम कुमार आदि शिक्षक उपस्थित हुए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही