Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंडर एज फुटबॉल प्रतियोगिता का आरजी धतकीडीह बना विजेता

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बर्मामाइंस मुखी समाज द्वारा बस्ती में रविवार को अंडर एज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकबला एआरजी धातकीडीह एवं बहादुर स्पोर्टिंग भालुबासा के बीच खेला गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एआरजी धातकीडीह की टीम विजेता बनी जबकि बहादुर स्पोर्टिंग भालुबासा की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ेंबहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-forest-department-team-is-engaged-in-driving-elephants-there-are-40-wild-elephants-in-ladhanbani-forest/">बहरागोड़ा

: हाथियों को खदेड़ने में जुटी है वन विभाग की टीम, लधनबनी जंगल में हैं 40 जंगली हाथी

ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभा को अवसर मिलता है

मौके पर केंद्रीय मुखी समाज के सचिव महेश मुखी ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से समाज में छुपे हुए प्रतिभा को अपना बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है. वहीं बच्चों में खेल की भावना जागृत होती है. इस अवसर पर बाबू मुखी, सावन मुखी, बलराम मुखी, प्रदीप मुखी, बिट्टू मुखी, समीर मुखी और राकेश मुखी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही