Search

 
 
 

जमशेदपुर : रिषू आनंद बना सीबीएसई 12वीं में जेपीएस का टॉपर, तुहीना सेकेंड टॉपर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबाएसई) की 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. शहर के स्कूलों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) के साइंस में रिषू आनंद ने जहां 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया, वहीं तुहीना खातून 94.3 प्रतिशत अंक के साथ सेकेंड टॉपर और सृष्टि एवं स्मृति उपासना 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर थर्ड टॉपर बनीं. विषम परिस्थिति में भी रोहित कुमार 92.6 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा. श्रृष्टि मिश्रा ने भी 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में चौथा स्थान प्राप्त किया है. [caption id="attachment_365599" align="aligncenter" width="590"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/JPS-TUHIN.jpg"

alt="" width="590" height="1280" /> जेपीएस की सेकेंड टॉपर तुहीन अपनी मां के साथ.[/caption] इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-offensive-remarks-on-social-media-against-elected-president-complaint-in-police-station/">दुमका

: निर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, थाना में शिकायत
[caption id="attachment_365601" align="alignnone" width="750"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/JPS-ROHIT-3RD.jpg"

alt="" width="750" height="1280" /> जेपीएस का थर्ड टॉपर रोहित अपने माता-पिता के साथ.[/caption] जानकारी के अनुसार रोहित कुमार के पिता की मृत्यु परीक्षा के ठीक पहले कोविड से हो गई थी. इसके बावजूद रोहित कुमार विचलित नहीं हुआ और उसने वैसी परिस्थिति में भी परीक्षा दी. परिणाम स्वरुप उसने 92.6 अंक के साथ स्कूल में चौथे स्थान पर रहा. लगातार न्यूज से बात करते हुए रोहित कुमार ने बताया कि वह कंप्यूटर सांइस में अपना करियर बनाना चाहता है. इसके लिए वह कोचिंग संस्थान से तैयारी कर रहा है. भाई-बहनों में दूसरा रोहित कुमार अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के साथ अपने परिश्रम को देता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही