Search

 
 
 

जमशेदपुर : तुलसी भवन में दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी का ऋतुराज सिन्हा ने किया उद्घाटन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कॉइन कलेक्टर्स क्लब की ओर से तुलसी भवन में आयोजित 28वीं दुर्लभ सिक्कों की तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने किया. तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 8 जनवरी को होगा. इस संबंध में क्लब के सदस्य विजय भूषण ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 10 डीलर्स आए हैं. इसे भी पढ़ें : सांतरागाछी-अजमेर">https://lagatar.in/route-of-santragachi-ajmer-express-train-changed-must-check-before-leaving-home/">सांतरागाछी-अजमेर

एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें
कई कॉइन कलेक्टर्स, स्कूली बच्चे आदि भाग ले रहे हैं. प्रदर्शनी में पुराने समय के महत्वपूर्ण सिक्कों को देखने के लिए लोग आ रहे हैं. वहीं ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर कॉइन क्लब की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी अपने आप में भारतीय इतिहास को समेटे हुए है. इन सिक्कों के माध्यम से तत्कालीन समय की व्यवस्था को समझा जा सकता है. सिक्के अपने काल की सभ्यता, संस्कृति और विज्ञान का दर्पण होता है. इस प्रदर्शनी में प्राचीन देशी, विदेशी, मुगलकालीन एवं मध्यकालीन राजाओं के सिक्के लोगों के अवलोकन के लिए रखे गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही