Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोली लगने के बाद रियाज की हालत में सुधार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड में गुरुवार की आधी रात रियाज खान पर उसके पार्टनगर अफजल व उसके साथियों ने ही फायरिंग की थी. इसमें एक गोली रियाज के पेट में लगी थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को उसके पेट का ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दिया गया है. अब उसकी हालत में पहले से ज्यादा सुधार है. बर्मामाइंस पुलिस की निगरानी में ही रियाज का इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि रियाज से पूछताछ के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-for-opposing-gambling-in-kadma-counter-case/">जमशेदपुर

: कदमा में जुए का विरोध करने पर पीटा, काउंटर केस

स्क्रैप कारोबारी है दोनों

अफजल और रियाज के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों स्क्रैप कारोबारी हैं. दोनों का साथ में ही कारोबार पार्टनरशीप के रूप में चलता है. इधर 2-3 माह से दोनों के बीच लेन-देन को लेकर ही विवाद चल रहा था. स्क्रैप बेचने के बाद उससे जो पैसा आता था उसका हिसाब ठीक से अफजल नहीं देता था. इसी विवाद में रियाज को गुरुवार की आधी रात गोली मारी गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-against-unknown-in-newborn-seizure/">जमशेदपुर

: नवजात बरामदगी में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही