Search

Jamshedpur : आरएन दास बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Jamshedpur (Sunil Pandey) : रथीन्द्र नाथ दास जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को हराया. रथीन्द्र नाथ दास को 567 वोट मिले. जबकि सैनी को 346 मतों से संतोष करना पड़ा. रथींद्र नाथ दास दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए. वरिष्ठ अध्वक्ता बलाई पंडा उपाध्यक्ष, बिनीता सिंह व संजीव रंजन बरियार संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए. कोषाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश भगत ने जीत दर्ज की. वहीं पुष्पा कुमारी सहायक कोषाध्यक्ष बनी. महासचिव पद पर अधिवक्ता राजेश रंजन व अजय सिंह राठौर के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. हालांकि राजेश रंजन का पलडा भारी लग रहा है. ज्ञातव्य हो कि 24 अगस्त को एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान कराया गया. जिसमें द्विवार्षिक (2024 -2026 ) चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. चुनाव में कुल 1520 मतदाताओं में 1322 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ajay-kumar-is-an-opportunistic-leader-vinod-singh/">Jamshedpur

: अवसरवादी नेता हैं डॉ. अजय कुमार – विनोद सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp