Search

 
 
 

Jamshedpur road accident: कदमा में सड़क हादसा, बाइक सवार एक किशोर की TMH में मौत, दूसरा गंभीर

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान गणेश पात्रो के रूप में हुई है, जबकि घायल किशोर निखिल शॉ का इलाज चल रहा है.
 
गणेश पात्रो

Jamshedpur road accident: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान गणेश पात्रो के रूप में हुई है, जबकि घायल किशोर निखिल शॉ का इलाज चल रहा है.

Uploaded Image

                                                           निखिल शॉ

हादसे के कारणों का अब तक नहीं चला पता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर बाइक पर सवार थे. हालांकि हादसा कब, कहां और किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


ब्रह्मानंद अस्पताल से TMH रेफर, इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सोनारी स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया. वहां गणेश पात्रो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


निखिल शॉ का हाथ बुरी तरह टूटा

हादसे में घायल निखिल शॉ के एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है. उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.


पोस्टमार्टम को लेकर परिजन और प्रशासन आमने-सामने

मृतक गणेश पात्रो के परिजनों का कहना है कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते. वहीं अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के बिना शव परिजनों को नहीं सौंपा जा सकता. इसे लेकर आवश्यक प्रक्रिया जारी है. फिलहाल कदमा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही