Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पथ निर्माण विभाग ने जमीन का अधिग्रहण किए बिना शुरू कर दिया सड़क का निर्माण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के पिछली सीमाना से शंकरदा होते हुये बानाडूंगरी तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है. सड़क का निर्माण होने से जहां स्थानीय लोगों में खुशी है. वहीं चौड़ीकरण की जद में आने वाली जमीन का अधिग्रहण विभाग के द्वारा नहीं किया गया है. वगैर अधिग्रहण के ही सड़क चौड़ीकरण के लिए रैयती जमीन पर मिट्टी डाला जा रहा है. चौड़ीकरण की जद में कई मकान भी आ रहे हैं. ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में रैयत काम बंद करा सकते हैं. इस मामले को लेकर गुरुवार को पूर्व पार्षद करूणामय मंडल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने एक शिकायत सह मांग पत्र विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय को सौंपा. करुणामय मंडल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के द्वारा रैयतों से वगैर पुछे उनकी जमीन पर धड़ल्ले से मिट्टी डलवाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-two-day-workshop-on-malaria-was-organized-at-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: मलेरिया को लेकर सदर अस्पताल में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान टूटेंगे

सड़क चौड़ीकरण की जद में स्थानीय जमीन मालिक वृहस्पति भकत, रवीन्द्र भकत एवं नित्यानन्द भकत का मकान आ रहा है. उक्त मकान उनके पूर्वजों ने बनवाया था. सड़क का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने मकान तोड़ने की बात कही. जिससे तीनों घबरा गए. करूणामय मंडल ने बताया कि कार्यपालक अभियंता से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने तथा जमीन मालिकों को उचित मुआवजा देने की मांग की. कार्यपालक अभियंता ने इस मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. प्रतिनिधिमण्डल में दीपक कुमार भकत, डॉ.सुंदर लाल दास, गुरुपद दास आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-nexus-between-police-and-criminals-is-responsible-for-the-repetition-of-crime-bjmo/">जमशेदपुर

: पुलिस व अपराधियों की सांठ-गांठ अपराध की पुनरावृति के लिए जिम्मेवार- भाजमो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही