Search

 
 
 

जमशेदपुर : फंड नहीं मिलने से अधर में पड़ा सड़क निर्माण कार्य

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : पथ निर्माण विभाग ने सरकार को पत्र लिखकर जिले में ठप पड़े छह सड़कों के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये की डिमांड की थी. लेकिन, इनमें से सिर्फ दो करोड़ रुपये का फंड मिला है. इसके चलते अधिकतर सड़कों का निर्माण कार्य भी बाधित हो गया है. जो फंड आया है, उसी में से पथ निर्माण विभाग ठेकेदारों को थोड़ी-थोड़ी रकम देकर निर्माण कार्य शुरू करा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-speeding-bolero-hit-a-girl-riding-a-scooty-in-pandrashali-serious/">चाईबासा

: पांड्राशाली में तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गंभीर

ऊंट के मुंह में जीरा है रकम

जानकारों का मानना है कि जो फंड मिला है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है. पर्याप्त फंड नहीं दिया गया. पहले ही पथ निर्माण विभाग ने कई महीने तक फंड नहीं दिया. इससे सड़कों का निर्माण कार्य ठप हो गया था. जिले में लगभग छह नई सड़कें बनाई जा रही हैं. फंड नहीं होने से इनका काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है. कई महीने तक पथ निर्माण विभाग में कोई कार्यपालक अभियंता ही नहीं था. बाद में यहां का प्रभार सरायकेला के कार्यपालक अभियंता गणेश हेंब्रम को दिया गया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-funds-made-available-for-the-development-of-the-school-beeo/">तांतनगर

: विद्यालय का विकास के लिए उपलब्ध कराया फंड : बीईईओ
 

इन सड़कों का निर्माण कार्य है बाधित

1-बहरागोड़ा में एनएच-33 से पथरा तक 2-पिताजुड़ी से गुड़ाबांदा तक सड़क निर्माण 3- गुड़ा पिकेट से धालभूमगढ़ एनएच 33 तक सड़क निर्माण 4-पोटका में कोवाली लायलम घाटी तक सड़क निर्माण 5-कवाली से डुमरिया तक सड़क निर्माण 6-गोविंदपुर के अन्ना चौक से एनएच-33 पीपला तक सड़क निर्माण इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-speeding-bolero-hit-a-girl-riding-a-scooty-in-pandrashali-serious/">चाईबासा

: पांड्राशाली में तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गंभीर
[wpse_comments_template]       ---  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही