Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा जुबली पार्क सहित शहर के सभी चौक चौराहों को सजाने एवं सड़क को चमकाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. 3 मार्च के पहले पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाने का कार्य चल रहा है. वहीं शहर के जेम्को चौक से टाटा पावर तक की सड़क की ओर टाटा प्रबंधन की बेरुखी समझ से परे है. जबकि इस सड़क के किनारे टाटा स्टील की अनुशंगी ईकाई आईएसडब्ल्यूपी, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और नुवोको जैसी कंपनियां विद्यमान है. बावजूद इसके इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं. एक तरफ सड़क पर पानी का जमाव है तो दूसरी तरफ सड़क पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-anm-gnm-strike-postponed-decision-after-assurance-from-government/">चाईबासा
: एएनएम-जीएनएम की हड़ताल स्थगित, सरकार से मिले आश्वासन के बाद फैसला
: सेलकर्मियों के आवास में पानी नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश
: एएनएम-जीएनएम की हड़ताल स्थगित, सरकार से मिले आश्वासन के बाद फैसला
सड़क किनारे उग आए हैं झाड़ी
सड़क की किनारे झाड़ी उग आए हैं. जबकि इस सड़क से प्रतिदिन कंपनी में कार्यरत मजदूर सहित बामनगोड़ा, गोविंदपुर, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, गोविंदपुर सहित उस क्षेत्र के निवासियों का आना-जाना रहता है. अब तक इस सड़क पर हुए हादसों में दर्जनों लोगों ने अपनी जाने गंवा चुके हैं. इस क्षेत्र में टाटा पावर जैसी कंपनी है लेकिन इस सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं. इस संबंध में राहरगोड़ा निवासी पूर्व वायु सेना अधिकारी राकेश कुमार चौधरी का कहना है कि जमशेदपुर में ट्राफिक एवं सड़क दोनों की हालत खराब है. बामनगोड़ा, राहरगोड़ा के ग्रामीण सड़कों एवं टाटा पावर से लेकर जेम्को तक सड़क की जो दुर्दशा है उसे देखकर रोना आता है. काश डीसी मैडम, स्थानीय कंपनियां एवं विधायक-सांसद इस और ध्यान देते. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-outrage-among-people-due-to-non-availability-of-water-in-the-residence-of-sail-workers/">किरीबुरू: सेलकर्मियों के आवास में पानी नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश
Leave a Comment