Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा टीम ने 26 लोगों से वसूला 72 हजार जुर्माना, 48 वाहनों को नोटिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम ने जुबली पार्क मेन गेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला गया. टीम ने अभियान में कुल 17 लोगों को बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के वाहन चलाते पकड़ा, वहीं 9 वाहन चालकों को लाइसेंस और अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने पर कुल 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला. मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई जिससे किसी तरह की सड़क दुर्घटना में जानमाल की क्षति को कम किया जा सके. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि परिवहन कार्यालय द्वारा चलाया जाने वाला यह रूटीन जांच अभियान था. इसे भी पढ़ें : कसमार">https://lagatar.in/kasmar-panchayat-representatives-picket-for-the-demand-of-making-bermo-a-district/">कसमार

:  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना

48 वाहनों को भेजे गए नोटिस

जांच अभियान का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है. लोगों से जुर्माना इसलिए वसूला जाता है ताकि वह गलती को दोबारा ना करें. परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि अभियान के तहत ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग तथा पुलिस के रोके जाने के बावजूद गाड़ी भगा ले जाने वाले ऐसे 48 वाहनों को चिन्हित किया गया है जिन्हें ऑनलाइन चालान भेजा जाएगा. चालान उनके रजिस्टर्ड मोबाइल में मैसेज के माध्यम से भेजा जाएगा. चालान की राशि नहीं भरने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का जरूर पालन करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही