Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: मानगो में घटिया पेवर्स ब्लॉक से बनाई जा रही थी सड़क, रोका गया काम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  मानगो के दाई गुट्टू में नगर निगम की तरफ से घटिया पेवर्स ब्लॉक बिछाने का काम किया जा रहा था. लोगों ने इसकी शिकायत मानगो नगर निगम में की. कोई कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस के नेता पप्पू सिंह को बताया. पप्पू सिंह आज शनिवार को दाईगुट्टू पहुंचे तो देखा कि पेवर्स ब्लॉक बिछाने में जो ईंट इस्तेमाल की जा रही है, वह बेहद घटिया है. जरा सा ठोकर लगने पर ईंट टूट जाती है. पप्पू सिंह ने नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी से बात कर काम रुकवा दिया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-12-year-old-boy-commits-suicide-by-hanging-in-shankosai-munda-colony/">जमशेदपुर:

शंकोसाई मुंडा कॉलोनी में 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांच के लिये लैब भेजी जाएगी

उनका कहना है कि गुणवत्ता की जांच के लिये ईंट लैब में भेजी जाएगी. घटिया ईंट का इस्तेमाल कर ठेकेदार भ्रष्टाचार कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार में मानगो नगर निगम के संबंधित इंजीनियर भी शामिल हैं. उन्होंने मामले की शिकायत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भी कर दी है. पप्पू सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और इंजीनियर और ठेकेदार पर कार्रवाई हो.

हर काम में हो रहा घटिया निर्माण

मानगो नगर निगम की तरफ से कई जगह सड़क और पेवर्स ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है. लोगों की शिकायत है कि घटिया निर्माण हो रहा है. घटिया ईंट लगाई जाती है. इसी वजह से एक-दो महीने में ही सड़क टूटने लगती है. इलाके के लोग नगर निगम से शिकायत करते हैं. लेकिन जब नगर निगम की ही मिलीभगत होती है तो मामले को दबा दिया जाता है. इससे लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि हाल में हुए सभी निर्माण की क्वालिटी की जांच हो जाए तो भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर होगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-chamber-premier-league-cricket-tournament-on-30th-and-31st-may/">जमशेदपुर

: दो दिवसीय चैम्बर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 30 व 31 मई को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही