Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चप्पल चोरी करते–करते बना डाली लूट की योजना, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो पुलिस ने लोडेड देसी पिस्टल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में ओल्ड पुरुलिया रोड केजीएन कॉलोनी निवासी शहनवाज अंसारी, शहजादा उर्फ अली राजा और जाकिर नगर निवासी मो आतिब हसन शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया है जिसकी मैग्जीन में छह जिंदा गोलियां भी पाई गई है. वहीं मामले में पुलिस फरार चल रहे संजू उर्फ संजय मुखर्जी की तलाश में छापेमारी कर रही है. जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर 1 वीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो केला बगान के पास स्थित अजवा बुर्ज के नवनिर्मित अपार्टमेंट के चौथे तल्ले में कुछ आसमाजिक तत्व रहते है जिनके पास हथियार है. सभी एकजुट होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना पाकर पुलिस टीम ने छापेमारी की और तीनों को पकड़ लिया, जबकि इनका एक साथी भागने में कामयाब रहा. तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से पिस्टल बरामद किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-paid-the-bill-of-the-canteen-operator-in-the-court/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में कैंटीन संचालक के बिल का किया भुगतान

चप्पल चोरी करते थे, बना रहे थे लूट की योजना

डीएसपी वीरेंद्र राम ने बताया कि छापेमारी के दौरान इनके कमरे से से कई जोड़ी जूते व चप्पल बरामद किया गया. पूछताछ में जानकारी मिली कि यह लोग फ्लैट में रहने वाले लोगों के ही जूते-चप्पल चुराते थे. सभी छह माह से उक्त फ्लैट में किराए पर रह रहे थे. सभी पटमदा में लूट की योजना बना रहे थे. घटना को अंजाम देने से पहले ही सभी को पकड़ लिया गया.
इस भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pg-department-students-are-not-getting-sports-kit-students-upset/">चाईबासा

: पीजी विभाग के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा स्पोर्ट्स किट, विद्यार्थी परेशान

साकची फायरिंग में संलिप्त होने की आशंका

इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साकची पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची. दरअसल, साकची पुलिस इन अभियुक्तों से साकची में बी धनंजय पर हुए फायरिंग मामले में पूछताछ करने पहुंची थी. पुलिस को शक है कि साकची में भी इन्हीं आरोपियों द्वारा गोली चलाई गई थी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही