Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 14 अप्रैल से लापता है रोहित सिंह उर्फ पटपट, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा निवासी और आपराधिक चरित्र का युवक रोहित सिंह उर्फ पटपट 14 अप्रैल से लापता चल रहा है. रोहित की खोजबीन के लिए भाई राहुल आदित्यपुर थाने का चक्कर लगा रहा है पर पुलिस ने अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. रोहित सिंह के भाई राहुल ने बताया कि फिलहाल वे लोग आदित्यपुर में रह रहे है. 14 अप्रैल की शाम 6 बजे रोहित सिंह मोनू और अनिल से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. रात को 8 बजे फोन करने पर उसका नंबर बंद आया. तब से वह लापता चल रहा है. उसने आदित्यपुर थाना को भी इसकी सूचना दी पर पुलिस ने अब तक मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है. वह थाने के चक्कर लगा रहा है. बता दें कि अनिल टेल्को में हुए रंजीत सिंह सरदार हत्या का आरोपी है और हाल ही में जेल से छूटा है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-with-the-efforts-of-the-mp-a-new-transformer-was-installed-in-dhansari-village/">मझगांव

: सांसद के प्रयास से धनसारी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही