Search

 
 
 

Jamshedpur : दोराबजी पार्क के पास बनेगा गुलाब उद्यान

 
  • टाटा स्टील व जुस्को के सहयोग से हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी को उपलब्ध करायी गयी जमीन
Jamshedpur (Anand Mishra) : "भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन" वैश्विक थीम के तहत हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर की ओर से 51वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) टीम के साथ गुलाब उद्यान विकसित करने के लिए वृक्षारोपण कर जमीन चिन्हित की गयी. यह जमीन दोराबजी पार्क के निकट चिन्हित की गयी है. इस अवसर पर सोसाइटी की अध्यक्ष सुमिता नूपुर और कॉरपोरेट अफेयर्स, टीएसएल के चीफ सह सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रणय सिन्हा ने गुलाब का पौधा लगाया. सोसाइटी की ओर से बताया गया है कि यह टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा समर्थित एक परियोजना है. हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा दिए गए विशेषाधिकार से सम्मानित महसूस कर रही है, जो शहरवासियों के लिए एक सुंदर गुलाब उद्यान को जीवंत करेगा. इसे भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/sonia-rahul-kharge-akhilesh-stalin-attend-india-alliance-meeting-possibility-of-government-formation-discussed/">इंडिया

अलायंस की बैठक में सोनिया, राहुल, खड़गे, अखिलेश, स्टालिन शामिल, सरकार गठन की संभावना पर चर्चा!
बताया गया है कि यह पहल न केवल शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने, बल्कि मरुस्थलीकरण और सूखे के खिलाफ पर्यावरणीय स्थिरता और लचीलेपन की वैश्विक प्रतिबद्धता के साथ जुड़ी है. इस पहल में टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल का योगदान पर्यावरणीय प्रबंधन और सामुदायिक विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी इसके लिए कंपनी के प्रति आभार जताया है. इस अवसर पर सोसाइटी उपाध्यक्ष बीके मैती, जीएल सचिव डॉ अनुराधा महापात्रा, जयंत घोष, एके श्रीवास्तव, बिपिन कुमार, के शॉ, आलोक चौधरी, मनोज कुमार, चंदन दलाल, एसबी मंडल, कमल किशोर समेत सोसाइटी के सभी सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-tire-puncture-repairers-son-got-success-in-neet-exam/">साहिबगंज

: टायर का पंचर बनाने वाले के बेटे ने नीट परीक्षा में पाई सफलता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही