Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरेक्ट क्लब ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : चिकित्सक दिवस पर डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरेक्ट क्लब की ओर से वीणा पाणि कदमा में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की टीम ने वीणा पाणि नर्सिंग होम में जाकर डॉक्टरों को सम्मानित किया, जिनमें डॉक्टर सारंगी ,डॉक्टर मोहरी और डॉक्टर सामंत शामिल थे. इस अवसर पर मेडिकल स्टाफ और नर्स को भी सम्मानित किया गया. क्लब की मॉडरेटर अंजलि गणेशन ने इस कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-student-fainted-while-eating-chips-died-in-hospital/">जमशेदपुर

: चिप्स खाने के दौरान स्कूल में बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में मौत
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष हर्षा मोदी, सदस्य काजल गहलोत, शुभम, मनोज समेत अन्य उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में वीरेंद्र पांडे और ललित किशोर की सराहनीय सहभागिता रही. ज्ञात हो कि रोटरेक्ट क्लब डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की अंजलि गणेशन के नेतृत्व में लगातार विभिन्न सामाजिक सेवा के कार्य वर्षों से किये जाते रहे हैं. डॉक्टरों ने रोटरेक्ट क्लब के सभी सदस्यों को और अंजलि गणेशन को इसके लिए विशेष रूप आभार जताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही