Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने 250 लोगों को भोजन कराकर मनाया ”वैलेंटाइन डे”

Jamshedpur (Anand Mishra) : वैलेंटाइन डे के अवसर पर मंगलवार को करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब की ओर से देवनगर बस्ती में अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट ``रोटी डे`` का आयोजन किया. इस अवसर पर बस्ती के करीब 250 लोगों को दोपहर का भोजन कराकर सेवा भावना प्रकट की गयी. कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष रोटेरियन निभा मिश्रा, रोटेरियन प्रीति और रोटेरियन आलोका नंदा ने शामिल होकर क्लब के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर डॉ अहमद बद्र के मार्गदर्शन में किया गया. इस आयोजेन में करीम सिटी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और स्टील सिटी रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-and-re-registration-in-ignou-in-january-session-till-february-20/">जमशेदपुर

: इग्नू में जनवरी सत्र में नमांकन और पुनः पंजीकरण 20 फरवरी तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही