Search

 
 
 

जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने समारोहपूर्वक मनाई भिलाई पहाड़ी मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर की स्वर्ण जयंती

 
  • प्रोजेक्ट के कार्यकर्ता सूर्या वेंकट, डॉ रीता भटनागर व कर्मचारी तथा टीसी जॉन ट्रस्ट के डॉ राकेश रोहित सम्मानित
Jamshedpur (Anand Mishra) : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में सेवा प्रोजेक्ट “भिलाई पहाड़ी मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर” की स्वर्ण जयंती मनाई. दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक रोटेरियन कमल सांघवी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण भारत की गर्भवती और प्रसूता महिलाएं अभी भी अच्छे स्वास्थ्य सुविधा के लिए संघर्ष कर रही हैं. ऐसे में रोटरी जमशेदपुर का मदर एंड चाइल्ड प्रोजेक्ट एक अत्यंत ही सराहनीय कार्य है. किसी सेवा का इतने लंबे अरसे तक चलना, उसके के पीछे काम करने वालों की लगन और प्रतिबद्धता का परिचायक है. रोटरी क्लब इसके लिए बधाई के पात्र है. मुख्य अतिथि ने इस सेवा प्रोजेक्ट के कार्यकर्ताओं सूर्या वेंकट, डॉ रीता भटनागर और कर्मचारियों तथा टीसी जॉन ट्रस्ट के डॉ राकेश रोहित को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें  : केके">https://lagatar.in/kk-rao-became-the-new-registrar-of-jharkhand-central-university/">केके

राव बने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव
उल्लेखनीय है कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत रोटरी क्लब जमशेदपुर ने एनएच-33 स्थित भिलाई पहाड़ी गांव में 1972 में की थी. प्रोजेक्ट के तहत गांव की 200 गर्भवती एवं प्रसूता और 40 बुजुर्ग महिलाओं को महीने में एक बार 1 किलो आटा, 1 किलो सोयाबीन तेल, 1 किलो चना दिया जाता है. साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा उन महिलाओं का इलाज किया जाता है और आवश्यक दवाएं भी दी जाती हैं. इसे भी पढ़ें  : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-businessman-vishnu-agarwal-arrested-by-ed-after-questioning/">बड़ी

खबरः कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
इस अवसर पर क्लब की वार्षिक स्मारिका का अनावरण टीआरएफ के प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह और रोटरी कॉफी टेबल के द्वितीय संस्करण का अनावरण निदेशक रोटेरियन कमल सांघवी ने किया.अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद दुबे ने किया. समारोह का संचालन रोटेरियन दीपाली मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन कमांडर संजीव रमण ने किया. इसे भी पढ़ें : नेशनल">https://lagatar.in/national-strength-lifting-championship-champion-of-champions-in-shubham-junior-category/">नेशनल

स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप : शुभम जूनियर वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन
इस अवसर पर सचिव रोटेरियन डॉ वीएस पी सिन्हा, पीडीजी विजय मेहता, पीडीजी रॉनी डिकोस्टा, पीडीजी डॉ आर भरत, पीडीजी प्रतिम बनर्जी, रोटेरियन ज्ञान तनेजा, रोटेरियन अरुणा तनेजा, रोटेरियन पृथा दत्ता, रोटेरियन गीता दुबे, रोटेरियन दीपक टांक, रोटेरियन दर्शना टांक, रोटेरियन शरत चंद्रन, रोटेरियन संतोष रंजन, रोटेरियन कौस्तुव कुमार, रोटेरियन विनोद मेनन, रोटेरियन मंजू सिंह, रोटेरियन खोखन दत्ता, रोटेरियन एन राममूर्ति, रोटेरियन मांगीलाल चावला, रोटेरियन आशा सिंह  समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही