Search

 
 
 

जमशेदपुर : रोटरी क्लब का जमशेदपुर मिडटाउन ने किया गोल पहाड़ी मंदिर की सीढ़ियों पर चावल, तिलकुट वितरण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : मकर संक्रांति के अवसर और बढ़ती ठंड को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन द्वारा शहर के गोलपहाड़ी मंदिर की सीढ़ियों पर बैठने वाले जरूरतमंदों के बीच चप्पल का वितरण किया गया. चप्पलों का वितरण 75 जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच किया गया. इसके साथ ही चावल, तिलकुट और नगद राशि भी वितरित की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-maha-aarti-of-shri-ram-darbar-will-be-held-on-the-lines-of-kashi-on-22nd-in-mai-darbar-of-baghbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा के माई दरबार में 22 को कशी की तर्ज पर होगी श्रीराम दरबार की महाआरती
मिडटाउन के अध्यक्ष और एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झा ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि मगध सम्राट हॉस्पिटल और अन्य जगह आयुष्मान कार्ड से इलाज करवा रहे जरूरतमंद मरीजों के बीच भी चप्पल का वितरण किया जाएगा. इस कार्यक्रम में रोटरियन आशीष दास, ज्योति कुमार सिंह, राजेश्वर जायसवाल, नूतन झा, महेश्वरी, गुंजा समेत क्लब के अन्य सदस्य शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही