Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिपहाड़ी के छोटानागपुर विकास विद्यालय में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को सिपहाड़ी स्थित छोटानागपुर विकास विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. डॉ सौरभ बनर्जी ने छात्रों को भोजन के पहले और शौच के बाद हाथों को बहुत अच्छी तरह धोने की सीख दी. उन्होंने सही तरीके से हाथ धोने के सात पायदानों का प्रदर्शन कर छात्रों को दिखाया. डॉ सौरभ ने बच्चों को ब्रश करने के सही तरीके भी बताए. इसके बाद उपस्थित करीब सभी 200 छात्र-छात्राओं को हैंडवाश की बोतल और टूथपेस्ट दिया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230915_231006-272x126.jpg"

alt="" width="600" height="278" /> इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tejaswini-and-grebnev-alexey-become-winners-of-asian-junior-open-and-girls-chess-championship/">जमशेदपुर

: तेजस्विनी और ग्रेबनेव एलेक्सी बने एशियन जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप के विजेता
इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागतगीत और नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शकील अहमद ने किया. क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद दुबे ने बताया कि यह वींस और ओरल हाइजीन समितियों का संयुक्य कार्यक्रम था. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सनत महतो, सचिव बुद्धीश्वर महतो, रोटेरियन कौस्तुभ कुमार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कई अभिभावक और कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें  : हिंदी">https://lagatar.in/hindi-included-among-ten-powerful-languages-dr-prashant/">हिंदी

दस शक्तिशाली भाषाओं में शामिल : डॉ प्रशांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही