Search

 
 
 

जमशेदपुर : रोटरी क्लब वेस्ट ने परसुडीह में किया स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट द्वारा श्री सत्य साई संजीवनी संस्थान के सहयोग से रविवार को परसुडीह के मुंशी मोहल्ला में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमे लगभग तीन सौ लोगों का ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर तथा अन्य जांच किया गया. मौके पर रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अंजनी निधि ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन का उद्देश्य समाज के निम्न वर्ग तथा जरूरतमंदों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करना था. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट शिक्षा, स्वास्थ, जल संरक्षण, मदर चाइल्ड हेल्थ, आर्थिक उत्थान, सामाजिक शांति तथा पर्यावरण के लिए साल भर का कार्यक्रम करेगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-half-a-dozen-chapakals-of-chhotanagara-panchayat-are-not-connected-to-the-solar-system-the-villagers-are-upset/">किरीबुरू

: छोटानागरा पंचायत के आधा दर्जन चापाकल सोलर सिस्टम से नहीं है कनेक्ट, ग्रामीण परेशान

ये थे उपस्थित

[caption id="attachment_715682" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/rotry-club-2-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच कराते लोग[/caption] इस अवसर पर रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के प्रेसिडेंट रोटेरियन नीता अग्रवाल, सचिव अशोक झा, ज्वाइंट सेक्रेटरी दीप्ति सिंह, डायरेक्टर्स और चेयरपर्सन प्रीति सहगल, अनुपमा सहगल, जे बी सिंह, संजीव सहगल, ऋषि चंद्रानी, मधुलिका सभरवाल, राधिका डढानिया, रोटरीलेट देव चंद्राणी तथा श्री सत्य साई संजीवनी संस्थान के ओर से ट्रस्ट ऑफिसर रवि किरण, यस वी राजशेखर, सीनियर एसोसिएट पब्लिक हेल्थ एंड पब्लिसिटी मैनेजमेंट, श्रीधर राजू, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, डॉक्टर पूनम कुमारी सीनियर गाइनोक्लोजिस्ट, डॉक्टर ऋषभ तथा सामाजिक कार्यकर्ता रितिका श्रीवास्तव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पत्रकारिता">https://lagatar.in/journalism-should-be-based-on-facts-not-opinion-oriented-anand-singh/">पत्रकारिता

तथ्यों के आधार पर हो, विचार प्रधान नहीं : आनंद सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही