Search

 
 
 

Jamshedpur : रोटरी क्लब इस वर्ष लगाएगा 30 हजार पौधे

 
  • बेल्डीह गोल्फ कोर्स में किया पौधारोपण
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने बेल्डीह गोल्फ कोर्स में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. पर्यावरण स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्लब ने इस वर्ष लगभग 30 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया. बेल्डीह गोल्फ कोर्स में पौधरोपण की पहल शहर की हरियाली बढ़ाने के क्लब के व्यापक मिशन का हिस्सा है. क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के रूप में मशहूर जमशेदपुर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हो रहे हैं, जिसमें रोटरी क्लब इन प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है. कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. अमित मुखर्जी, सचिव दीप्ति सिंह, डॉ. रवींद्र कुमार, एन.के. अग्रवाल, कमलेश तिवारी, अमिताभ बख्शी, आलोक सरकार, सुजाता सचदेव, राजेंद्र सचदेव, अनिल ढांढानिया, राधिका ढांढानिया, कमलेंदु शुक्ला, अल्पना शुक्ला, बीके. वडेरा, एसडी प्रसाद और एमके झा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-dam-water-level-increased-by-0-05-meters-four-radial-gates-are-open/">Chandil

: 0.05 मीटर बढ़ा डैम का जलस्तर, खुला है चार रेडियल गेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही