Search

 
 
 

Jamshedpur : रोटरी ग्रीन ने मॉर्निंग वॉकर्स के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

 
Jamshedpur (Ranjeet Sharma) : साकची बाराद्वारी मैदान में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन ने रविवार को जन स्वास्थ्य सेवा भावना के तहत मॉर्निंग वॉकर्स के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इसमें बाराद्वारी, कुम्हारपाड़ा, देवनगर, भुइयांडीह, काशीडीह और गांधी आश्रम के 66 निवासियों ने रोटरी ग्रीन द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-commuters-troubled-by-accumulated-water-in-underpass/">Baharagoda

  : अंडरपास में जमा पानी से आवागमन करने वाले परेशान
रोटरी ग्रीन के डॉ. केके लाल व डॉ. एकता अग्रवाल ने लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें यथोचित स्वस्थ रहन, बीमारियों से बचने व संतुलित स्वस्थ जीवन के लिए एक चम्मच कम चीनी, नमक, तेल इस्तेमाल के साथ 30 मिनट नियमित पैदल चलने की सलाह दी. स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में रोटरी ग्रीन के डॉ. केके लाल, डा. एकता अग्रवाल, रंजीत सिंह टॉक, नानक सग्गू, प्रदीप मिश्रा, कुसुम ठाकुर, सचिव ममता मिश्रा, अध्यक्ष अनन्ना दत्ता, नीलम जायसवाल, फजल इमाम व अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sdpo-took-stock-of-security-arrangements-in-pandals/">Kiriburu

: एसडीपीओ ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही