Search

 
 
 

जमशेदपुर : रोटी बैंक ने स्व. ऋतु मुखी के परिवार को प्रदान किया आर्थिक सहयोग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शारदामणि स्कूल की टीचर की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने वाली छात्रा ऋतु मुखी की माता सरस्वती मुखी को रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगल को 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है. यह सहयोग राशि ट्रस्ट के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने छाया नगर स्थित उनके आवास पर जाकर परिवार के सदस्यों को प्रदान किया. मनोज मिश्रा ने पीड़िता की माता सरस्वती मुखी एवं परिवार के लोगों से मिलकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. मनोज मिश्रा ने सरकार से मांग किया कि पीड़िता के भाई को अविलम्ब सरकारी नौकरी प्रदान किया जाना चाहिए ताकि परिवार में रोजगार के स्थायी साधन उत्पन्न हो सके. इसे भी पढ़ें : भैया">https://lagatar.in/bhaiya-dooj-and-chitragupta-puja-government-holiday-will-remain-on-thursday-not-wednesday/">भैया

दूज और चित्रगुप्त पूजा : बुधवार नहीं गुरुवार को झारखंड में रहेगी सरकारी छुट्टी

प्रताड़ित करने वाली शिक्षिका पर हत्या का मामला दर्ज हो - मनोज मिश्रा

उन्होंने कहा कि प्रताड़ित करने वाली टीचर चंद्रा पर हत्या के लिए उकसाने तथा मामले को दबाने वाली प्राचार्या पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए. ताकि कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके. इस दौरान ट्रस्ट के सचिव अधिवक्ता सलावत महतो सहित छाया नगर महिला शक्ति मंच की मंजू शर्मा, सीमा देवी, रिंकी नाग, सुमित्रा कुमारी, रीना दास, अनु देवी, सोमवारी मुखी, अंजू देवी, सावित्री कुमारी सहित काफी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही