Search

 
 
 

जमशेदपुर : आत्मदाह मामले पर आरपीएफ और रेलवे लैंड डिपार्टमेंट ने दी सफाई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत ट्रैफिक कॉलोनी निवासी सुनिल कुमार पिल्ले ने बुधवार को टाटानगर आरपीएफ और रेलवे लैंड डिपार्टमेंट की कार्रवाई से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया था. रविवार सुबह सुनिल की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई थी. इधर, घटना के पांच दिन बाद टाटानगर आरपीएफ ने अपना बयान जारी किया है. रविवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी और लैंड डिपार्टमेंट के आरके सिंह ने एक प्रेस वार्ता बुलाई. इस प्रेस वार्ता में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि वे लोग आदेश का पालन कर निर्माण कार्य करवाने गए थे. रेलवे बोर्ड की ओर से उन्हें आदेश दिया गया था कि उक्त स्थल पर ओमप्रकाश का दखल है जिसपर वे निर्माण कार्य कर रहे है पर उन्हें रोका जा रहा है. इस मामले को लेकर ओमप्रकाश ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर शिकायत की थी. वहीं लैंड डिपार्टमेंट की ओर से आरके सिंह का कहना है कि साल 1984 में उक्त जमीन व्रिक्रमा तिवारी को लीज पर दी गई थी पर एक बार लीज भरने के बाद कोई राशि नहीं दी गई. उन्हें कई बार नोटिस भी किया गया पर कोई जवाब नहीं दिया गया. साल 2011 में उक्त जमीन ओमप्रकाश कसेरा को ट्रांस्फर कर दी गई. ओमप्रकाश ने साल 1984 से लेकर 2011 तक की बकाया राशि भरने का भी भरोसा दिया उन्होंने लीज की रकम भी दे दी पर उक्त जमीन पर सुनिल पिल्ले अपना कब्जा बता रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wonder-girls-beat-young-xi-2-0-in-under-11-category/">जमशेदपुर

: अंडर 11 वर्ग में वंडर गर्ल्स ने यंग इलेवन को 2-0 से हराया

नहीं दिखा पाए जमीन के कागजात

आरके सिंह ने बताया कि उनकी टीम आरपीएफ से साथ उक्त स्थल पर गई थी. इसपर सुनिल के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया. उनसे जमीन के कागजात मांगे गए पर उन्होंने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. वे लोग आत्मदाह करने का प्रयास करने लगे. कोई अनहोनी ना हो इसके लिए आरपीएफ सभी को अपने साथ थाना ले गई. मामले को लेकर पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड के आदेश पर थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-catholic-assembly-reconstituted-for-parish-operation-in-roman-catholic-church/">चाईबासा

: रोमन कैथोलिक चर्च में पल्ली संचालन के लिए कैथोलिक सभा पुर्नगठित

परिजनों थाना में की शिकायत

इधर, सुनिल की मौत के बाद रविवार को मृतक की पत्नी ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने आरपीएफ और लैंड डिपार्टमेंट पर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही