Search

जमशेदपुर : ट्रेन से महिला का पर्स चुराने वाले चोर को आरपीएफ ने पकड़ा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर की टाटानगर आरपीएफ ने ट्रेन में महिला का पर्स चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया चोर प्रकाश दास बागबेड़ा गांधीनगर का रहने वाला है. टीम ने उसके पास से चोरी के 360 रुपये भी बरामद किए है. जानकारी देते हुए टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि बीते दिनों गुआ-टाटा पैसेंजर से एक महिला का पर्स चोरी हो गया था. शिकायत के बाद टीम लगातार उस चोर की तलाश कर रही थी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-syndicate-sent-proposal-to-hrd-for-extension-of-registrars-term/">चाईबासा

: कुलसचिव की अवधि विस्तार के लिए सिंडिकेट ने एचआरडी को भेजा प्रस्ताव

आरपीएफ ने चोर को जीआरपी को सौंपा

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा को लीड करने वाले एएसआई बरबीर प्रसाद अपनी टीम के साथ बुधवार को गश्त कर रहे थे. तभी उन्हें अपने मुखबीर से पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति पश्चिम यार्ड की ओर देखा गया है. बलबीर प्रसाद की टीम ने उस व्यक्ति को पकड़ा और नाम पता पुछा. उस व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश दास बताया. तलाशी लेने के क्रम में प्रकाश के पास से 360 रुपये बरामद किए गए. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 11 अप्रैल को उसने गुआ-टाटा ट्रेन से एक महिला का पर्स चुराया था. आरपीएफ ने उसे टाटानगर जीआरपी को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-syndicate-sent-proposal-to-hrd-for-extension-of-registrars-term/">चाईबासा

: कुलसचिव की अवधि विस्तार के लिए सिंडिकेट ने एचआरडी को भेजा प्रस्ताव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp