Search

 
 
 

जमशेदपुर : पर्व त्यौहार के मद्देनजर टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन परिसर में मंगलवार को आरपीएफ, आरपीएसएफ, सीआईबी, एसआईबी और डॉग स्क्वाड ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पूरी टीम टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक पैदल फ्लैग मार्च करती नजर आई. जानकारी देते हुए आरपीएफ टाटानगर प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि होली का त्योहार आने वाला है. इसके साथ ही ट्रेनों में मादक पदार्थों को तस्करी बढ़ जाती है वहीं ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ जाती है जिससे चोरियां भी बढ़ जाती है. इन्ही सब बातों को देखते हुए स्टेशन में फ्लैग मार्च किया गया ताकि यह दर्शाया जा सके कि पूरी टीम यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है और चोरियां करने वाले भी सावधान हो जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही