Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आरपीएफ ने यात्रियों के छूटे हुए सामान को लौटाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन में एक रेल यात्री का ट्रॉली बैग छूट गया था. आरपीएफ की टीम ने बैग मालिक का पता लगाकर उसे सकुशल सौंप दिया. यात्री भी अपना बैग पाकर खुश हुआ और आरपीएफ के प्रति आभार जाताया. मिली जानकारी के अनुसार एक कुली ने ड्यूटी पर तैनात एलसीटी कुमार संगीता और एलसीटी नेहा कुमारी को ट्रॉली बैग सौंपा. कुली ने बताया कि उक्त बैग 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-1 के बर्थ संख्या-22 के पास लावारिस अवस्था में पड़ा था. दोनों महिला कांस्टेबल बैग को आरपीएफ सहायक बूथ ले कर आ गई. थोड़ी देर बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी विशाल मोदी आरपीएफ के पास पहुंचे और बैग खो जाने की जानकारी दी. उसने बताया कि वह जसीडीह से टाटानगर आया था. जब ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वह सो रहा था. अचानक नींद खुलने के बाद जल्दबाजी के कारण वह ट्रेन से उतर गया और अपना ट्रॉली बैग ट्रेन में ही भूल गया. जिसमें लेनेवो लैपटॉप, आयरन, लैपटॉप चार्जर और कपड़े थे. उचित पहचान और सत्यापन के बाद बरामद नीले रंग का ट्रॉली बैग को आरपीएफ की टीम ने विशाल को सौंप दिया. आरपीएफ के अनुसार बैग में लगभग 57 हजार रुपये के सामान थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-it-is-the-responsibility-of-the-union-to-make-temporary-workers-permanent-rk-singh/">जमशेदपुर

: अस्थायी कर्मियों को स्थायी कराना यूनियन की जिम्मेवारी है : आरके सिंह

स्टेशन में गिरा मोबाइल लौटाया

[caption id="attachment_783213" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Tatanagar-RPF-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मोबाइल सौंपती आरपीएफ की टीम[/caption] आरपीएफ के फ्लाइंग टीम में शामिल एएसआई बलबीर प्रसाद टाटानगर रेलवे में गुप्त निगरानी कर रहे थे. इस दौरान उन्हें स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक जियो मोबाइल गिरा हुआ मिला. आसपास यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने कुछ नहीं बताया. उसके बाद मोबाइल को वे आरपीएफ पोस्ट ले आये और सुरक्षित हिरासत में रख दिया. कुछ समय बाद एक व्यक्ति पहुंचा जिसने अपना परिचय दुमका निवासी राजेश कुमार सिंह के रूप में दिया. उसने बताया कि वह 12905 शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बड़ोदरा से टाटानगर पहुंचा था. 18133 नर्मदा एक्सप्रेस से उसे आगे की यात्रा करनी थी. चूंकि ट्रेन सुबह में थी इसलिए वह टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास सो गया. सोते समय उसका मोबाइल खो गया. आरपीएफ की टीम ने पूछताछ के बाद उसे फोन लौटा दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही