Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बहन से झगड़ा कर आत्महत्या करने पहुंची युवती को आरपीएफ ने बचाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  गोविंदपुर हॉल्ट में ट्रेन से आत्महत्या करने पहुंची युवती को टाटानगर आरपीएफ की टीम ने बचाया. युवती की पहचान डोमजुडी निवासी 19 वर्षीय राखी रानी दास के रूप में की गई. आरपीएफ ने परजनों से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. राखी रानी की बहन राशु दास ने बताया कि उसकी बहन से बहस हुई थी जिसके बाद वह आत्महत्या करने पहुंची थी. मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे गोविंदपुर हॉल्ट से एसआई द्वारिका सिंह को सूचना मिली की एक युवती आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है. सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची और युवती को बचाया. फिलहाल युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही