Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में 5 जून को होगा आरआरआर कॉन्क्लेव का आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को आरआरआर कॉन्क्लेव का आयोजन गोपाल मैदान में किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्लास्टिक प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति लोगों को जागरूक करना है. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन शहरी अभियान "मेरी जिंदगी मेरा स्वच्छ शहर" के समापन समारोह के रूप में भी मानना है. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत 15 मई से 5 जून तक "मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर" अभियान का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान स्वच्छ और स्वस्थ शहरों की स्थापना के राष्ट्रीय उद्देश्य के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और स्थिरता के महत्व को रेखांकित करता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-labor-department-organized-public-court-in-the-block-headquarters/">घाटशिला

: श्रम विभाग ने प्रखंड मुख्यालय में लगाया जनता दरबार

प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने की पहल

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साथ साझेदारी में जमशेदपुर में आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) सेंटर ने लाइफ मिशन के अनुसार स्वच्छता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए इसे शुरू किया है. कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजया जाधव और विशिष्ट अतिथि रूप में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी उपस्थित रहेंगे. इस आयोजन का मुख्य विषय टाटा स्टील यूआईएसएल और जेएनएसी के सहयोग से बस्ती क्षेत्रों में एक व्यापक प्लास्टिक संग्रहण के अभियान के साथ लोगों को जागरूक करना है, ताकि प्लास्टिक की खपत को कम करके, पुन: उपयोग की आदतों को बढ़ावा देकर और रीसाइक्लिंग पद्धति को प्रोत्साहित करके प्लास्टिक प्रदूषण का प्रभावी ढंग से मुकाबला करना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही