Search

 
 
 

जमशेदपुर : नो पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों से वसूला 2600 रुपए जुर्माना

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में नगर निगम के कर्मचारियों ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर कार्रवाई की है. इन वाहनों के मालिकों से 2600 रुपए जुर्माना वसूला गया है. यह कार्रवाई कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के निर्देश पर की गई. जुर्माना वसूलने के काम में नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव और राहुल को कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-organized-woogie-boogie-program-in-front-of-lava-lakshmi-temple/">पटमदा

: लावा लक्ष्मी मंदिर के सामने वूगी-बूगी कार्यक्रम का आयोजन

अतिक्रमण हटाने की भी दी गई चेतावनी

मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने मानगो चौक से लेकर डिमना रोड और मानगो चौक से लेकर मानगो थाने तक दोनों तरफ दुकानों और फल सब्जी के विक्रेताओं को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई. सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने और गंदगी नहीं फैलाने को कहा गया. यही नहीं जिन लोगों ने सड़क पर निर्माणाधीन सामग्री रखी थी, उनको भी चेतावनी जारी की गई. ओल्ड पुरुलिया रोड पर अलकबीर संस्थान के पास निर्माणाधीन भवन के बिल्डर को सड़क किनारे रखे बिल्डिंग मटेरियल को हटाने का अल्टीमेटम दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही