Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो‌ में नो पार्किंग जोन में खड़े 8 वाहनों से वसूला गया 4000‌ रुपए जुर्माना

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े आठ वाहनों से 4000 रुपए जुर्माना वसूला है. एक वाहन से 500 रुपए वसूले गए हैं. मानगो नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब मानगो में सड़क के किनारे खड़े होने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-ward-member-sushant-singh-took-the-sick-youth-to-the-hospital/">गालूडीह

: वार्ड सदस्य सुशांत सिंह ने बीमार युवक को पहुंचाया अस्पताल

3 घंटे तक चला विशेष अभियान

मानगो में मानगो चौक से दरभंगा डेयरी तक नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से जुर्माना वसूलने का यह अभियान 3 घंटे तक चला. अभियान मानगो चौक से सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और दरभंगा डेरी के पास 2:00 बजे खत्म हुआ. डिमना रोड पर दोनों तरफ खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला गया है. इस अभियान में नगर प्रबंधक निशांत कुमार और राहुल कुमार के अलावा मानगो नगर निगम के कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही