Search

 
 
 

Jamshedpur: आरएसएस ने मनाया शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव, विधायक सरयू राय भी हुए शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बिष्टुपुर नगर ने गुरुवार को विजयादशमी उत्सव मनाया. कार्यक्रम कदमा में आयोजित हुआ. यहां शस्त्र पूजन भी हुआ. कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए.
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव में शामिल स्वयंसेवकों के साथ सरयू राय.

 Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बिष्टुपुर नगर ने गुरुवार को विजयादशमी उत्सव मनाया. कार्यक्रम कदमा में आयोजित हुआ. यहां शस्त्र पूजन भी हुआ. कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत में तीन किलोमीटर का पथ संचलन हुआ. पथ संचलन के बाद गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध होकर जमशेदपुर विभाग के प्रचारक आलोकजी का मार्गदर्शन प्राप्त किया. आलोकजी ने अपने उद्बोधन में 100 साल की संघ की गौरवमयी यात्रा पर विशद प्रकाश डाला. उन्होंने पांच प्रण, जिनमें पर्यावरण, समरसता, नागरिक सुदृढीकरण, स्वदेशी आचरण और कुटुंब प्रबोधन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. कार्यक्रम में डॉ रामनरेश, प्रसेनजित तिवारी, आलोक पाठक, कुणाल, मुन्ना सिंह, शैलेश, अमित समेत अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही