Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक संपन्न

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आरटीआई कार्यकर्ता संघ द्वारा रविवार को पटमदा के कमलपुर में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच महादेव महतो ने की. इस अवसर पर संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर ने कहा कि जहां पर भ्रष्टाचार दिखे वहां आरटीआई के तहत सवाल पूछने की जरूरत है. आरटीआई की जानकारी रखने के लिए आरटीआई का अध्ययन करना बहुत जरूरी है. भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करना चाहते हैं तो मौलिक अधिकार दिलाने के लिए शासन में पारदर्शिता लाना होगा. लोगों को न्याय दिलाने के लिए समाज के प्रति जिम्मेवारी निभानी होगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-two-day-football-competition-concluded-naikanshol-became-the-winner/">बहरागोड़ा

: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, नाइकानशोल बना विजेता

सूचना का अधिकार क्रांति से ही समाज, राज्य, देश में बदलाव आएगा

उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार क्रांति से ही समाज, राज्य, देश में बदलाव आएगा. लोकतंत्र को सशक्त करने का सबसे बड़ा हथियार है सूचना का अधिकार. बैठक के पश्चात सर्वसम्मति से विश्वजीत महतो को पटमदा प्रखंड का प्रभारी बनाया गया एवं जल्द ही कमिटी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई. जागो सूचना मांगो और पारदर्शिता लाओ संकल्प के साथ आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक संपन्न हुई. इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव राजू गुप्ता, कार्यालय सचिव दिनेश कर्मकार, कोषाध्यक्ष हृषेंदु रंजन केशरी, संयुक्त सचिव कांग्रेस महतो, अजय सिंह एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही