Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने की समीक्षा बैठक

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. शुक्रवार को आयोजित बैठक में रूचि कुजूर ने जिला में केजीबीवी पटमदा, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों के लिए उपलब्ध पीने के पानी की व्यवस्था, परिसर के अंदर पथ निर्माण, शिक्षकों की कमी, छात्राओं के लिए पोशाक से लेकर पोषण की व्यवस्था की समीक्षा की गई. उत्खनन क्षेत्र में बाल श्रम रोकने और बाल नशा रोकने के लिए श्रम अधीक्षक और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वयन स्थापित कर कानून को सख्ती से पालन कराने का निर्देश रूचि कुजूर ने पदाधिकारियों को दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-select-schemes-keeping-in-mind-the-all-round-development-of-the-village/">चांडिल

: गांव के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर करें योजनाओं का चयन

बीपीएल बच्चों का निजी विद्यालय में नामांकन कराने दा दिया निर्देश

कुजूर ने डीएसई को बीपीएल बच्चों का निजी विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया एवं उनसे जिला के निजी विद्यालय एवं नामांकित बीपीएल बच्चों की सूची उपलब्ध कराने को कहा. वहीं जिला में घटित घटनाओं में छोटे बच्चे-बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशू कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार राम, सीडीपीओ नीतू कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ. चंचल कुमारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सरिता कुमारी, केजीबीवी प्रभारी बिंदु झा, सीडब्ल्यूसी सदस्य सुरुचि कुमारी उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही