Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में हुआ रुद्राभिषेक

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में मंगलवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. सुबह 10:00 बजे से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ. इसके बाद 12:00 बजे से प्रसाद और भोग का वितरण किया गया. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता नवीन कुमार ने बताया कि रुद्राभिषेक के इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स प्रबंधन की तरफ से प्लांट हेड विशाल बादशाह के अलावा रविंद्र कुलकर्णी, आईआर हेड दीपक कुमार, डॉ संजय कुमार, शरद सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमितेश पांडेय, रजत सिंह आदि मौजूद थे. इसके अलावा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बियरर, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के लोग और टाटा मोटर्स के कर्मचारी शामिल हुए. रुद्राभिषेक का कार्यक्रम 12:00 बजे खत्म हो गया था. इस तरह रुद्राभिषेक का कार्यक्रम दो घंटे चला. इसके बाद 12:00 बजे से प्रसाद एवं भोग का वितरण शुरू हुआ. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-admission-closed-in-inter-arts-faculty-in-ks-college-np-vice-president-met-the-principal/">सरायकेला

: केएस कॉलेज में इंटर कला संकाय में एडमिशन बंद, प्राचार्य से मिले नप उपाध्यक्ष

पूर्व सीएम रघुवर समेत कई सियासी हस्तियां हुईं शामिल

रुद्राभिषेक के इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा पूर्व विधायक मलखान सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, अमरप्रीत सिंह काले, जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल, राजू गिरी, लखनऊ यूनियन के महामंत्री श्याम सुंदर सिंह, अध्यक्ष बीके वत्स, रामाश्रय प्रसाद, कांग्रेस के नेता विजय खां, राजकुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, आनंद बिहारी दुबे, रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, चंद्रभान सिंह, कांग्रेस के नेता व जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह के साथ अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही